9 एवं 10 जुलाई को सीधी जिले के दौरे पर रहेंगे जिले के प्रभारी मंत्री* *भूमिपूजन, लोकार्पण, हितलाभ वितरण एवं समीक्षा बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*
*9 एवं 10 जुलाई को सीधी जिले के दौरे पर रहेंगे जिले के प्रभारी मंत्री*
*भूमिपूजन, लोकार्पण, हितलाभ वितरण एवं समीक्षा बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल 9 एवं 10 जुलाई को सीधी जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 9 जुलाई को प्रातः 9 बजे चुरहट सर्किट हाउस पहुंचेंगे। प्रातः 10.45 बजे जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रातः 11.15 बजे जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की ग्राम पंचायत कुआं में पांच आंगनबाड़ी भवनों का भूमिपूजन करेंगे। प्रातः 11:45 बजे नगर पंचायत रामपुर नैकिन के सामुदायिक भवन में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 1 बजे हनुमानगढ़ तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण तथा दोपहर 1.30 बजे सेमरिया तहसील कार्यालय भवन का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2 बजे उच्च विश्राम गृह सीधी में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे।अपराह्न 4 बजे आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, रेलवे भू-अर्जन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, कृषि, जल संसाधन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभागों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे में सीधी शहर में नव निर्मित पार्क का लोकार्पण करेंगे। शाम 6 बजे सीधी से परसिली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
10 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे सेमरिहा में कटहल प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताला में आयोजित किसान एवं महिला कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे ग्राम पंचायत खजुरिहा के अंतर्गत निर्मित आवासों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2 बजे बिजुरी जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
