Breaking News in Primes

मझौली बाईपास रोड में खुदे गड्ढे व उखड़ी- फैली गिट्टी बड़े हादसे को दे रही आमंत्रण।* जिम्मेदार बड़ी घटना घटित का कर रहे इंतजार? खबर प्रकाशन व सूचना के वजूद भी सुरक्षा व्यवस्था व समस्या का नहीं हुआ समाधान, लोगों में पनप रहा आक्रोश!

0 168

*मझौली बाईपास रोड में खुदे गड्ढे व उखड़ी- फैली गिट्टी बड़े हादसे को दे रही आमंत्रण।*

 

जिम्मेदार बड़ी घटना घटित का कर रहे इंतजार? खबर प्रकाशन व सूचना के वजूद भी सुरक्षा व्यवस्था व समस्या का नहीं हुआ समाधान, लोगों में पनप रहा आक्रोश!

सीधी /मझौली

 

मामला सीधी जिले के मझौली उपखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मझौली में पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से कराए जा रहे कार्य निर्माणाधीन बायपास रोड का है। जहां संविदाकार की मनमानी एवं जिम्मेदारों की निष्क्रियता व अनदेखी लोगों एवं स्कूली बच्चों के लिए विकराल समस्या उत्पन्न कर रखी है। बंता दे कि इस बाईपास रोड का गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य चिमटीं चाल अत्यंत मंदगति से किया जा रहा है। जिससे उत्पन्न धूल, कीचड़,डेस्ट का दंश विगत 4 वर्षों से नगरवासी, राहगीर,व नामी-गिरामी स्कूल मांडल एवं सांदीपनि सीएमराइज विद्यालय में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राएं झेल रहे हैं। वर्तमान में पूरे रोड में गिट्टी फैला एवं जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोद महीनों से कार्य बंद कर संविदाकार लापता है। रोड में फैली गिट्टी एवं खोदे गए गड्ढे जो बिना किसी सुरक्षात्मक निशानी के खुला छोड़ दिए गए हैं तथा वर्षा के पानी के बहाव से बही पटरी के मिट्टी से बने गड्ढे बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। चिंताजनक व गनीमत की बात यह है कि ऐसी समस्या की जानकारी खबर प्रशासन के साथ विभाग व खंड स्तर के प्रमुख जिम्मेदारों तक को दी जा चुकी है लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा अभी तक लोगों की सुरक्षा व्यवस्था एवं समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिम्मेदारों द्वारा बड़ी घटना घटित होने का इंतजार किया जा रहा है। लोगों एवं स्कूली बच्चों के समस्या को मद्देनजर रखते हुए खबर प्रकाशन के माध्यम से जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय सांसद, विधायक व अन्य जिम्मेदार प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। अब देखना होगा की जिला प्रशासन एवं जनसेवकों द्वारा क्या कुछ कदम उठाया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!