MP में 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले टीचर की होगी वेतन कटौती
जारी होंगे कारण बताओ पत्र
स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO से मांगी रिपोर्ट। प्राचार्य-अफसरों पर भी होगा एक्शन। प्रदेश में उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक स्तर पर करीब 4.25 लाख शिक्षक पदस्थ हैं।
विभाग ने 1 जुलाई से सभी शिक्षकों और शैक्षणिक अमले के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य की। पहले ई-अटेंडेंस 90% से कम होने पर शिक्षकों को स्वैच्छिक तबादले के लिए आवेदन करने से भी रोका गया था। वेतन कटौती के बाद अब कारण बताओ पत्र । शिक्षक संगठन लगातार कर रहे ई-अटेंडेंस का विरोध।
