Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया*

0 1

*मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया*

 

भैंसदेही। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही द्वारा आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जनहित एवं किसानों से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस वैन में बिठाकर सावलमेंडा के विश्राम गृह में लेजाकर निगरानी में रखा गया।

कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया और कहा कि जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तार होने वाले कांग्रेसियों में आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंजाब आहाके, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर, ब्लॉक अध्यक्ष मयूर बारस्कर, सावलमेंडा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल उइके, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष डॉ नीलेश बर्डे, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंगेश सरियाम, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान,ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोयेब विंध्यानी,आदिवासी कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी अश्विन धुर्वे,गणेश राय बंगाली,आदित्य लिखितकर,कमलेश उइके सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता थे।

 

*यह थी कांग्रेस की प्रमुख मांगे*

01. बैतूल से परतवाड़ा रोड बहुत खराब हो गया है उसे फोरलेन रोड बनाये जाये।

02. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में एम.बी.बी.एस. डॉक्टर और महिला डॉक्टर, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था होनी चाहिए साथ में वहा संसाधनों की भी कमी है जैसे सोनोग्राफि मशीन,एम्बुलेंस की कमी है हमारा क्षेत्र बडा होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।यहा एम्बुलेन्स की संख्या कम है इसकी संख्या बडाई जाये एवं अस्पताल में पोस्टमार्डम के लिए एक परमानेन्ट स्वीपर व्यवस्था होनी चाहिए।

03. कुकरू खामला के क्षेत्र के ग्राम बारामाचा, चिखलाझोडी, हरीमउ, धार, देडपानी, काबरा रैययत, लोकलदरी, कुकरू, खामला में पेयजल का संकट लम्बे समय से बना है जिला कलेक्टर पेयजल का निराकरण करते हुए ग्रामीणजन को पर्याप्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये।

04. भैंसदेही ब्लाक में कृषि महाविद्यालय एवं आई.आई.टी. महाविद्यालय खोला जाये।

05. भैंसेदही ब्लाक मे आदिवासी वर्ग की संख्या अधिक होने से कन्या एवं बालक छात्रावास में बच्चो की सीटो एवं छात्रावासो की संख्या बडाई जाये।

06. बैतूल जिले सहित भैंसदेही ब्लाक में पलायन की भारी समस्या है यहाँ रोजगार के कोई साधन नही है अधिकतर ग्रामीणजन भरण पोषण के लिए महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यो में जाकर रोजगार करते है अगर हमारे क्षेत्र में कोई उद्योग खुलता है तो ग्रामीणजन को अन्य राज्यो में जाने की आवश्यकता नही पडेगी एवं रोजगार भी अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा।

07. भैंसदेही ब्लाक के ग्राम पंचायत खामला में हायर सेक्डरी स्कूल नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को 28 कि.मी. दूर अपने निजी खर्चे पर भैंसेदही एवं अन्य स्थान पर जाकर शिक्षा प्राप्त करना पडता है यदि किसी परिवार की स्थिति अच्छी नही हो तो उस छात्र-छात्रा की आगे की शिक्षा नही मिल पाती है हम मांग करते है कि खामला में हायर सेक्डरी स्कूल खोली जाये एवं होस्टल, पोस्ट मेट्रीक कन्या एवं बालक होस्टल भी खोला जाये।

08. बैतूल जिले एवं भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस थानो में पुलिस स्टॉफ की भारी कमी है जिसके चलते क्षेत्र में कानुन व्यवस्था बिगड रही है हम मांग करते है कि भैंसदेही थाना एवं अन्य थानो में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाये।

09. भैंसदेही की पवित्र नदी माँ पूर्णा का उदगम स्थल है पूर्णा नदी भैंसदेही से निकलकर महाराष्ट्र होते हुए समुद्र में मिलती है पूर्णा नदी उदगम स्थल को भैंसदेही सहित सम्पर्ण जिला एवं प्रदेश के लोग आस्था का केन्द्र मानते है हम मांग करते है कि भैंसदेही नगर को पवित्र नगरी घोषित किया जाये एवं भैंसदेही से शराब की दुकानों को कम से कम 500 मीटर भैंसदेही से बाहर किया जाये।

10. भैंसदेही नगर परिषद द्वारा 2 सितम्बर 2023 को मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना अंतर्गत नगर परिषद के लेटर पेड पर करीब 95 हितग्राहीयों को आवास पट्टे के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया था लेकिन आज दिनांक तक उन हितग्राहीयों को पट्टे नही दिये गये। जिस कारण उन लोगो को प्रधान मंत्री आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हम मांग करते है कि हितग्राहीयो को पट्टे जल्द से जल्द प्रदान किये जाये।

11. भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के सभी किसानो को सहकारिता केन्द्र द्वारा पर्याप्त युरिया, डी.ए.पी. खाद पर्याप्त मात्रा में दिया जाये।

12. भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के भीमपुर ब्लाक में ग्राम बर्राढाना एवं रिंगढाना,भैंसदेही ब्लाक के पिपलनाकलां में आगजनी के कारण पूरा गाँव जलकर राख हो गया भारी नुकशान भी हुआ हम मांग करते है कि जनपद स्तर पर 2-2 फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाये एवं मुख्यमंत्री राहतकोष से पिडीतो को राहत राशि प्रदान की जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!