Breaking News in Primes

रोटरी क्लब का शपथ और सम्मान ग्रहण समारोह सम्पन्न

0 335

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

 

रोटरी क्लब का शपथ और सम्मान ग्रहण समारोह सम्पन्न….

 

धामनोद ।रोटरी क्लब धामनोद का 13 वा शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह नगर के साई गार्डन में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के अतिथि पूर्व एसडीएम एसपी सिंह, नायब तहसीलदार राजेश भिंडे, उपनिरीक्षक राहुल चौहान, आबकारी उप निरीक्षक वर्षा राजपूत,मंडल 3040 के मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी और शपथ अधिकारी के रूप में सहायक मंडलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय बड़वानी थे। सर्वप्रथम सार्जेंट ऑफ आर्म्स धीरेंद्र मलतारे द्वारा किया गया। अतिथियों को मंचासीन कर छात्राओ वाणी मित्तल, पीहू विश्वकर्मा और आरोही शर्मा ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।सरस्वती, गणेश पूजन और रोटरी के जनक पॉल हैरिस के चित्र पर अतिथियो द्वारा माल्यार्पण किया गया।चतुर्विद मंत्र का वाचन महेंद्र राठौड़ ने किया। रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण निवर्तमान अध्यक्ष विनोद डोंगले ने दिया।वार्षिक प्रतिवेदन निवर्तमान सचिव संजय पाटीदार ने दिया।नए बने सदस्यों कमलेश मानवे, सौरभ उपाध्याय, पी एस भाटी और यशवंत चौहान का अतिथियो द्वारा माला पहनाकर लगाकर स्वागत किया। शपथ अधिकारी अभिषेक उपाध्याय ने रोटरी सदस्यों को शपथ दिलवाई। रोटरी के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद डोंगले ने नए बने अध्यक्ष राधेश्याम धाडीया को रोटरी पहनाकर पद दिलवाया एवं रोटर सचिव रूप में संजय पाटीदार ने विजय शर्मा को पिन पहनाकर दायित्व सौंपा।तत्त्पश्चात नए बने अध्यक्ष राधेश्याम धाडीया ने अपने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। इसके बाद समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले और उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों का सम्मान किया गया जिसमें सामाजिक सेवा में सन्नी जाट, सर्प मित्र कुणाल ठाकुर, शिक्षा के लिए मुकुंद आगीवाल की अनुपस्थिति में उसके माता पिता, वृक्षारोपण में सुंद्रेल के भास्कर पाटीदार, कैलाश कर्मा का स्वागत किया।नायब तहसीलदार राजेश भिड़े ने अपने उध्बोधन में समाज सेवा को प्रमुखता से करने के बारे में बताया । वर्षा राजपूत ने कहा कि जब भी जरूरत हो वे सहयोग के लिए तैयार है। मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी ने बताया की सेवा कार्य करते रहे। उन्होंने रोटरी के बारे में बताया और बताया कि रोटरी विभिन्न क्षेत्रों में कैसा कार्य कर रही है। साथ ही रोटरी के फिक्स प्रोजेक्ट करने का कहा। वृक्षारोपण पर जोर दिया। पूर्व एसडीएम एसपी सिंह ने कहा कि संस्कार अच्छे होंगे तो सेवा कार्य भी अच्छे होंगे।उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य पर और अधिककार्य करने का कहा। अंत मे अतिथियो को स्मृति चिन्ह दिए गए। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद डोंगले और संजय पाटीदार सहित रोटरी के 12 सदस्यों को वर्ष भर सहयोग के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विकास पटेल और मनीष छाबड़ा ने किया।आभार सचिव विजय शर्मा ने माना।अंत मे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक और रोटरी साथी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!