Breaking News in Primes

*विधायक ब्यास कश्यप ने किया आंगनबाड़ी भवन निर्माण का भूमि पूजन*

0 17

*विधायक ब्यास कश्यप ने किया आंगनबाड़ी भवन निर्माण का भूमि पूजन*

 

*वार्ड नं 19 में 12 लाख 24 हजार का बनेगा आंगनबाड़ी भवन*

 

*जांजगीर-चाम्पा।* नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड नं 19 में 12 लाख 24 हजार की लागत से आँगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप द्वारा किया गया। भूमि पूजन के दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड नं 19 के सिंचाई कॉलोनी के पीछे आर्य कॉलोनी के पास आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनने से वार्ड के बच्चों को खेलने कूदने के साथ-साथ पढ़ने लिखने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उन्होंने बताया कि एक हॉल, छोटा सा गार्डन, स्टोर रूम के साथ-साथ शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी। इस दौरान वार्ड पार्षद देवराज सिंह चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलजार सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रिंश शर्मा, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, नपा. अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा गढ़ेवाल, पार्षदगण जगदेश्वरी सूर्यवँशी, विष्णु यादव, विवेक सिंह, श्रीमती रक्षा धीरज सिंह, नपा. इंजी.तारकेश्वर नायक, ऋषिकेश उपाध्याय, अधिवक्ता रामकुमार साहू, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना गोस्वामी, हरीश राठौर, महेश राठौर, शिव कुमारी, शशिकला राठौर, संतोषी राठौर, दुर्गा यादव, विमला खलको सहित बड़ी संख्या वार्डवासी मौजूद थे।

———

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!