Breaking News in Primes

ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए

0 1
  • ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए

 

प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री राधा सिंह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर ओंकारेश्वर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ओंकारेश्वर स्थित ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर, पूजा अर्चना की। राज्यमंत्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद पंचायत पुनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक त्रिवेदी तथा ग्रामीण विकास विभाग की सहायक यंत्री लक्ष्मी शाक्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!