Breaking News in Primes

जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारी इधर से उधर

0 67

जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारी इधर से उधर

 

रीवा, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग को मिले नए अधिकारी

 

कई जिलों के जिला जनसंपर्क कार्यालयों में बदलाव

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग ने प्रशासनिक हित में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी करते हुए 10 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। आदेश के अनुसार संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

 

रीवा, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग को मिले नए अधिकारी

 

जारी आदेश में सुश्री रश्मि देशमुख को नर्मदापुरम से रीवा, श्री लक्ष्मण सिंह को भोपाल से सागर तथा श्रीमती अनुराधा गहरवाल को रतलाम से उज्जैन पदस्थ किया गया है। वहीं जी.एस. मर्सकोले को सागर से शहडोल, के.के. मेरावी को नरसिंहपुर से रीवा तथा अरुण राठौर को उज्जैन से नर्मदापुरम भेजा गया है।

 

कई जिलों के जिला जनसंपर्क कार्यालयों में बदलाव

 

आदेश के तहत आशीष शर्मा को भोपाल से छतरपुर, जकिया रूही को खरगोन से भिंड, राहुल वासनिक को मंडला से नरसिंहपुर तथा ईश्वर लाल चौहान को मंदसौर से रतलाम स्थानांतरित किया गया है। उप सचिव डॉ. कैलाश बुंदेला द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरणों को प्रशासनिक आवश्यकता से जोड़कर बताया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!