पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
पांच संयुक्त आयुक्त और उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादले
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
पांच संयुक्त आयुक्त और उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादले
भोपाल, ग्वालियर और रीवा सहित कई महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं में बदलाव
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से संयुक्त आयुक्त एवं उपायुक्त (विकास) स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापनाएं दी गई हैं।
संभागीय आयुक्त कार्यालय रीवा में पदस्थ संयुक्त आयुक्त श्री सुदेश कुमार मालवीय को स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय भोपाल, जबकि जबलपुर संभाग में पदस्थ प्रभारी संयुक्त आयुक्त श्री राजेश दीक्षित को महात्मा गांधी राज्य रोजगार गारंटी परिषद मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। ग्वालियर संभाग के संयुक्त आयुक्त श्री सी.एल. डोडियार को पंचायत राज संचालनालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।
वहीं पंचायत राज संचालनालय भोपाल में कार्यरत प्रभारी संयुक्त आयुक्त श्री महेंद्र कुमार जैन को संभागीय आयुक्त कार्यालय ग्वालियर तथा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में पदस्थ उपायुक्त (विकास) श्री वीरेंद्र कुमार पटेल को रीवा संभाग में प्रभारी संयुक्त आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरण आदेश के दो सप्ताह के भीतर अधिकारियों को कार्यमुक्त किया जाए तथा स्थानांतरण नीति के सभी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
