Breaking News in Primes

कौशाम्बी पुलिस का बड़ा अभियान: फरार अपराधियों पर कसा शिकंजा, 15 गिरफ्तार

0 30

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कौशाम्बी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 15 फरार वारंटी और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महेवाघाट और सराय अकिल पुलिस ने सर्वाधिक चार-चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि करारी, चरवा, पिपरी और कोखराज पुलिस ने भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया।
गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। एसपी सत्य नारायण ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी तथा किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जनपद में अपराधियों के बीच भय का माहौल है, जबकि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!