Breaking News in Primes

सतायु पूर्ण कर स्वर्ग सिधारे रामचंद्र शुक्ल, शोक संवेदना का दौर जारी।

0 129

सतायु पूर्ण कर स्वर्ग सिधारे रामचंद्र शुक्ल, शोक संवेदना का दौर जारी।

सीधी/ मझौली

एसडीएम कार्यालय मझौली में पदस्थ बाबू के पूज्य पिता मझौली क्षेत्र के प्रतिष्ठित, लोकप्रिय एवं वयोवृद्ध व्यक्तित्व के धनी देबई (अतरैला)
निवासी रामचंद्र शुक्ल जो व्योहर बाबा के नाम से जानें जाते थे सतायु पूर्ण कर 105 वर्ष की उम्र में पुत्र -पुत्री एवं पोता- पोतियों से भरा पूरा परिवार छोड़कर 1 जून 2026 दिन सोमवार को स्वर्ग लोक सिधार गए। दुखित परिवार के घर शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि का दौर जारी है जहां क्षेत्रीय लोगों के साथ राजस्व व खंड स्तर के विभागीय अधिकारी- कर्मचारी,नेता ,पत्रकार मृतक के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मृत्यु आत्मा की शांति के लिए क्रिया कर्म गृह ग्राम पंचायत डांगा के ग्राम लामी पार्टी थाना -तहसील मझौली में 10 जून 2026 दिन बुधवार को दशगात्र (शूध्द), 11 जून 2026 दिन गुरुवार को एकादश (कर्म), 12 जून 2026 दिन शुक्रवार को त्रयोदश (तेरहवीं) शांति भोज संपन्न होगा।
बताते चलें कि स्वर्गीय श्री शुक्ला 1970 से 1980 तक ग्राम पंचायत देवई के उपसरपंच भी निर्वाचित रहे।उनके सात पुत्र थे जिनमें दिवाकर, साकेत बिहारी, स्वर्गीय धनुषधारी,राम सुंदर, राम बोला एवं उपेंद्र प्रसाद शुक्ला जो उपखंड अधिकारी मझौली के कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं।एवं उनके पोते अंबुज कुमार शुक्ला एडवोकेट मझौली न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं।स्वर्गीय शुक्ल के निधन पर नृत्य दिनांक से संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग हुआ है। मृतक के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृत आत्मा की शांति व मोक्ष के लिए ईश्वर से कामना करते हुए शोक वेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!