Breaking News in Primes

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

0 9

News By-नितिन केसरवानी

ब्रीफिंग बैठक में जिलाधिकारी ने कहा-परीक्षा की शुचिता पर प्रभाव डालने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करें

परीक्षा का आयोजन 08, 09 व 10 जून को

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 हेतु दिनांक 08, 09 एवं 10 जून, 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सेक्टर व स्टैेटिक मजिस्टेªट व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा के सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्टेªट एवं स्टैटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्टेªटों को गोपनीय सामग्री को स्टैटिक मजिस्टेªट व केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही प्राप्त कराने तथा परीक्षा अवधि के दौरान अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सम्पन्न कराने एवं परीक्षा के समाप्ति के उपरांत गोपनीय सामग्री को निर्धारित रूट से ही पुलिस अभिरक्षा में डबल लॉक में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्टेªटों को पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वालो के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री विजय धुल, डीसीपी नगर श्री मनीष कुमार शांडिल्य, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!