कृष्णा पासवान को कौशाम्बी का प्रभारी मंत्री बनाए जाने उपरांत जनपद प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया स्वागत
News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान को कौशाम्बी जनपद का प्रभारी मंत्री बनाए जाने उपरांत जनपद प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कौशाम्बी बार्डर कनवार में पार्टी कार्यकताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ किया जोरदार स्वागत।
राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने जनपद के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लिया व नगर पालिका परिषद भरवारी में कान्हा गौशाला मूरतगंज में गौ माता की पूजा कर तिल गुड़ खिलाकर एक पेड़ मां के नाम किया वृक्षारोपण एवं सभी पार्टी कार्यकताओं,पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया व बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं है,बल्कि यह एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित एक विचार है जो राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। हमारा मूल मंत्र सेवा,समर्पण और संगठन है। आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,जिसका पूरा श्रेय आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य प्रभारी मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की पावन भूमि कौशाम्बी में आपका आगमन हर्ष और उत्साह का विषय है समस्त पार्टी कार्यकताओं की ओर से मै आपका स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

आपका अनुभव और कार्यशैली एवं जनसेवा का संकल्प निश्चित रूप से जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा कौशाम्बी अब विकास,पारदर्शिता और सुशासन की नई पहचान बनने की ओर अग्रसर है ऐसी बातों को बताते हुए पुनः प्रभारी मंत्री बनाए जाने की शुभकामनाएं दीं इस मौके पर कोआपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,नगर पंचायत अध्यक्ष अजुहा शांति कुशवाहा,राजेंद्र कुमार भोला यादव सहित जिला पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।