Breaking News in Primes

कौशांबी में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान का भव्य स्वागत, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

0 20

News By-नितिन केसरवानी

भरवारी, कौशांबी: नगर क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) एवं जनपद की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान का नगर अध्यक्ष कविता पासी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने अपने सहयोगियों के साथ प्रभारी मंत्री को माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। वहीं नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

नगर अध्यक्ष कविता पासी ने प्रभारी मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में एडवोकेट आशीष पासी, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा, उग्रसेन, जितेंद्र मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार पटेल, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!