Breaking News in Primes

प्रभारी मंत्री ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

0 17

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी: जिले की प्रभारी मंत्री विधायिका कृष्णा पासवान ने नगर स्थित पल्हाना कान्हा गौशाला का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गोवंशों को गुड़ खिलाया। गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की,इस दौरान प्रभारी मंत्री ने गायों को अपने हाथों से केला और गुड़ खिलाया ।उन्होंने इस मौके पर सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गौ माता से कामना करती हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।गौशाला परिसर में उन्होंने वृक्षारोपण भी किया तथा पशुओं के रखरखाव और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, नगर अध्यक्ष कविता पासी मंझनपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, अधिशासी अधिकारी राम सिंह,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, जिला नोडल डॉ पीके सिंह, एडवोकेट आशीष पासी,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीके सिंह, रमेश अग्रहरि, ज्योति केसरवानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गोवंशों के बेहतर संरक्षण और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वृक्षारोपण के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

– कान्हा गौशाला में 400 गोवंशो की क्षमता है जिसमें 404 गोवंश है। जिसमें दुधारू 5, गाय 249, बैल 155 है। 12 हजार रुपए की खाद उद्यान विभाग को बेची गए।
– एक पेड़ मां के नाम
कान्हा गौशाला परिसर में प्रभारी मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी ने पेड़ पाकड़, नीम, कदम, आम, चितवन व बकायन के कुल 12 पौध रोपण किया गया।

प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अधिकारी व जेई को लगाई फटकार

प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने कान्हा गौशाला में निरीक्षण के दौरान गौशाला के कर्मियों से पूछा कि मानदेय समय पर मिलता है कि नहीं जवाब मिला हा,निरीक्षक कौन कौन करने आते है बताया गया कि सप्ताह में एक बार अधिशासी अधिकारी व नगर अध्यक्ष सहित पशु चिकित्सक आते हैं। गेस्ट हाउस में वार्ड 3 के बालकमऊ में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई उसको लेकर ईओ, जेई को पेयजल आपूर्ति तत्काल देने का आदेश देते हुए फटकार लगाई कि घर घर जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति क्यों नहीं मिल रही है। पंप हाउस से पेयजल शुरू करवाए।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!