Breaking News in Primes

प्रयागराज चौहरे हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा: दोस्त ने ही पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, 1 किलो सोना बरामद

0 16

News By-नितिन केसरवानी

लूट की साजिश में शामिल था बेटा अभिषेक, लालच में आरोपी ने उसे भी मार डाला; पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को किया गिरफ्तारहै।

प्रयागराज: कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का प्रयागराज पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, 1002.12 ग्राम सोना, 360.56 ग्राम चांदी तथा नकदी बरामद की है।

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 2 जून 2026 को मंजीत केसरवानी ने सूचना दी थी कि उनके मामा वीरेंद्र वैश्य का मकान दो दिनों से बंद है और अंदर से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य और पुत्री मीनाक्षी वैश्य के शव बरामद हुए। वहीं पुत्र अभिषेक वैश्य का शव नीचे स्थित दुकान में मिला।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर मुंडीगंज निवासी सनी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी अभिषेक वैश्य से गहरी दोस्ती थी। दोनों ने मिलकर घर में रखे जेवरात लूटने की योजना बनाई थी। 31 मई की शाम जब मीनाक्षी दुकान खोलने पहुंची तो दोनों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद घर के अंदर मौजूद माता-पिता को भी मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद लूटे गए जेवरातों के लालच में उसने अपने साथी अभिषेक की भी हत्या कर दी, ताकि पूरा माल खुद रख सके। सबूत मिटाने के लिए उसने शवों पर डिटर्जेंट और सरसों का तेल डाला तथा कपड़े, मोबाइल फोन और लैपटॉप पानी की टंकी में फेंक दिए।

इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा जनपदीय एसओजी एवं नगर एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई से हुआ। उप निरीक्षक सचिन तोमर, मुख्य आरक्षी विनोद दुबे समेत कुल 21 पुलिसकर्मियों की टीम ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!