Breaking News in Primes

ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना : द्वितीय दिवस की जानकारी

0 0

ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना : द्वितीय दिवस की जानकारी

 

 

मंडला कान्हा टाइगर रिजर्व अंतर्गत संचालित ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना के द्वितीय दिवस में कान्हा, मुक्की, सरही एवं किसली परिक्षेत्रों में कुल 333 गिद्धों की गणना की गई। गणना के दौरान 3 प्रजातियों के गिद्ध दर्ज किए गए, जिनमें भारतीय गिद्ध, सफेद पीठ वाले गिद्ध एवं राज गिद्ध शामिल हैं।

गणना दल द्वारा किए गए अवलोकन में कुल 305 वयस्क एवं 28 अवयस्क गिद्धों की उपस्थिति दर्ज की गई। गिद्ध गणना का कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षित अमले द्वारा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में गिद्धों की संख्या, प्रजातिगत स्थिति एवं उनके संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा गिद्धों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा इस प्रकार की गणनाएं उनके आवास, प्रजनन एवं संरक्षण रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होती है

 

राजेंद्र कुमार श्रीवास प्राइम्स टी वी न्यूज मंडला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!