नक्सल प्रभावित जिलों से 59 उप निरीक्षकों का तबादला, 59 नए अधिकारियों की पदस्थापना
पुलिस मुख्यालय भोपाल का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बालाघाट-मंडला में नई तैनाती
नक्सल प्रभावित जिलों से 59 उप निरीक्षकों का तबादला, 59 नए अधिकारियों की पदस्थापना
पुलिस मुख्यालय भोपाल का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बालाघाट-मंडला में नई तैनाती
भोपाल। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नक्सल प्रभावित जिला बालाघाट एवं मंडला में पदस्थ उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार 02 वर्ष की अवधि पूर्ण करने वाले 59 उप निरीक्षकों को विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि 59 नए उप निरीक्षकों की आगामी 02 वर्ष के लिए बालाघाट एवं मंडला जिलों में पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यमुक्त होकर आमद देना होगा। स्थानांतरण सूची में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, सतना, सागर, मुरैना, नर्मदापुरम, शाजापुर, सीहोर, खरगोन, पन्ना सहित कई जिलों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक अधिकारियों को समय सीमा में कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें। यदि कोई अधिकारी निलंबित हो तो उसकी जानकारी पृथक रूप से पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी।
यह आदेश पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश, भोपाल के अनुमोदन पश्चात जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि सभी पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त तथा संबंधित इकाइयों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।
दैनिक प्राईम संदेश — सबसे आगे





