Breaking News in Primes

अपर निदेशक ने टॉप-10 अपराधियों, भू-माफिया एवं महिला अपराधों के विरूद्ध चल रहे आपराधिक वादों में प्रभावी पैरवी करते हुए अधिक से अधिक दोषसिद्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया

0 0

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज:  संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री मुकेश कुमार गोयल के द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया है कि शुक्रवार को अपर निदेशक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज श्री विश्वनाथ त्रिपाठी के द्वारा प्रयागराज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जनपद के अभियोजकगणों के द्वारा तैयार अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा अभियोजकगणों को जनपद के टॉप-10 अपराधियों एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध चल रहे आपराधिक वादों में प्रभावी पैरवी करने तथा अधिक से अधिक दोषसिद्ध कराने के लिये निर्देशित किया गया तथा शासन की मंशा के अनुसार महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तगणों को शीघ्रता से दोषसिद्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद प्रयागराज के वार्षिक निरीक्षण में सबकुछ सामान्य पाया गया तथा अभियोजगण द्वारा कड़े परिश्रम एवं प्रभावी पैरवी से दो प्रकरणों में मृत्युदण्ड, 36 प्रकरणों में आजीवन कारावास, 17 प्रकरणों में 10 वर्ष तक की सजा एवं 385 प्रकरणों में 10 वर्ष से कम की सजा करायी गयी। इसके अतिरिक्त महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में कुल 54 अभियुक्तों को सजा करायी गयी।

निरीक्षण के समय जनपद प्रयागराज के संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री मुकेश कुमार गोयल एवं संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री संजय कुमार सिंह तथा पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता श्री गुलाब चन्द्र अग्रहरि एवं अभियोजन अधिकारी तथा सहायक अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!