Breaking News in Primes

भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत, भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर नगर पालिका ने बनवाई छावनी

0 28

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद ने आम लोगों को राहत देने के लिए सराहनीय पहल की है। नगर स्थित भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर राहगीरों की परेशानी को देखते हुए नगर प्रशासन ने विशेष छावनी (शेड) की व्यवस्था कराई है।

तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के कारण फाटक बंद होने पर राहगीरों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को लंबे समय तक खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता था, जिससे गर्मी और लू का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार उठाई जा रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

नगर अध्यक्ष कविता पासी एवं अधिशासी अधिकारी राम सिंह के निर्देशन में रेलवे फाटक के पास राहगीरों के लिए अस्थायी छावनी तैयार कराई गई। छावनी बनने के बाद अब लोगों को फाटक खुलने तक धूप में खड़े रहने की मजबूरी से राहत मिल रही है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन का यह कदम जनहित और संवेदनशील कार्यशैली का बेहतर उदाहरण है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!