Breaking News in Primes

भरवारी में मानसून से पहले बड़ी तैयारी, नगर पालिका ने शुरू किया वृहद नाला-नाली सफाई अभियान

0 2

News By-नितिन केसरवानी

टीकरडीह में नए स्टार्टर से पेयजल आपूर्ति भी हुई मजबूत

कौशाम्बी/भरवारी: आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका परिषद भरवारी ने जलभराव और जाम नालियों की समस्या से निपटने के लिए व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष कविता पासी ने वार्ड नंबर 23 खल्लाबाद और वार्ड नंबर 19 मुजाहिदपुर में विशेष सफाई टीमों को लगाकर वृहद नाला-नाली सफाई अभियान का शुभारंभ किया।

नगर अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नगरवासियों को जलभराव की परेशानी न हो, इसके लिए सभी प्रमुख नालों और नालियों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। अभियान के तहत कई वार्डों में जाम नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

इसी क्रम में भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 6 टीकरडीह स्थित 17.5 एचपी पंप हाउस में नए स्टार्टर का शुभारंभ भी किया गया। नगर अध्यक्ष ने बटन दबाकर इसका संचालन शुरू किया और इसे जनता को समर्पित किया।

पालिका प्रशासन के अनुसार नए स्टार्टर के शुरू होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू होगी और लंबे समय से बनी पानी की किल्लत से लोगों को राहत मिलेगी।

इस दौरान सभासद राकेश कुमार, लल्लू प्रसाद सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!