News By-नितिन केसरवानी
हीटवेव रेड अलर्ट उत्तर प्रदेश, स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), लखनऊ
प्रयागराज: भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में दिनांक
19 मई 2026 से 20 मई 2026 तक जनपद- बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा एवं झांसी में,
दिनांक 20 मई 2026 से 21 मई 2026 तक जनपद-बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा एवं झांसी में,
दिनांक 21 मई 2026 से 22 मई 2026 तक जनपद-बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा एवं झांसी में
ऊष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर (लू) चलने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) सभी नागरिकों एवं श्रमिकों से अपील करता है कि निम्नलिखित सावधानियाँ अवश्य बरतें।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
👷 श्रमिकों एवं नागरिकों हेतु सलाह
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
✅ कार्य के बीच-बीच में छाया में विश्राम दें।
✅ कार्य करने का समय बदलें — दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहरी कार्य से बचें।
✅ कार्यस्थल पर ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
✅ कार्यस्थल पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखें।
✅ दोपहर में शरीर पर धूप का असर सबसे अधिक होता है — इस समय काम छाया में करें।
✅ श्रमिकों के बच्चों के लिए छायादार स्थान की व्यवस्था करें।
✅ श्रमिकों को तापघात से बचाव के तरीके समझाएं।
✅ बार-बार पानी एवं ORS का घोल पिलाते रहें।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
पशु मालिक हेतु
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🐄 पशुओं को दिन में कम से कम 3-4 बार ताजा व ठंडा पानी पिलाएं।
🏠 पशुओं को दोपहर में छायादार स्थान पर रखें — खुले में न बाँधें।
🌿 हरे चारे एवं पानी से भरपूर आहार दें।
🚫 दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच पशुओं से खेत में काम न कराएं।
💧 पशु आश्रय स्थलों में पर्याप्त वेंटिलेशन व पानी की व्यवस्था रखें।
🐦 पक्षियों के लिए छत पर या पेड़ के नीचे पानी के बर्तन रखें।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📞 आपातकालीन संपर्क
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🚔 पुलिस: 100 / 112
🚑 एम्बुलेंस: 108
📞 राहत आपदा कंट्रोल रूम: 1070
📞 जिला आपदा कंट्रोल रूम: 1077
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में जारी।