Breaking News in Primes

असवां में लगातार दूसरे दिन पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

0 142

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
राम वन गमन मार्ग के समीप जामुन के पेड़ पर लगाई फांसी, प्रयागराज में करता था बिजली वायरिंग का काम

भरवारी (कौशाम्बी): कोखराज थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा (वार्ड नंबर 4, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर) में राम वन गमन मार्ग के समीप एक बाग में जामुन के पेड़ से युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर असवा निवासी दिलीप कुमार सरोज उर्फ साहिल (उम्र करीब 28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद, जनपद प्रयागराज में बिजली वायरिंग का काम करता था और रोजाना वहां आता-जाता था। सोमवार रात वह घर नहीं लौटा था। मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने सड़क किनारे जामुन के पेड़ के सहारे रस्सी से युवक का शव लटकते देखा।


घटना की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र प्रसाद तिवारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास से ही मृतक का एक झोला बरामद हुआ है, जिसमें उसका टिफिन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान था। इसके अलावा उसका मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा।
मृतक दिलीप तीन भाइयों में मझला था। उसका बड़ा भाई अवधेश उर्फ राजा चाचा ढाबा के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है, जबकि छोटा भाई देवा भी उसी दुकान पर हाथ बंटाता है। दिलीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दादा जगजीवन की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सत्येंद्र पी. तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिराथू
“सुबह करीब 7 बजे जामुन के पेड़ से लटककर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। फोरेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!