Breaking News in Primes

बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है, सेवा,सहयोग,समर्पण: खुशबू शर्मा, रायपुर राजधानी के बच्चों के बीच घरौंदा आश्रम,सुंदर नगर में मनाया गया जन्मदिन,

0 0

हेडलाइन
बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है,
सेवा,सहयोग,समर्पण: खुशबू शर्मा,

रायपुर राजधानी के बच्चों के बीच घरौंदा आश्रम,सुंदर नगर में मनाया गया जन्मदिन,
दैनिक
प्राईम संदेश रायपुर छत्तीसगढ़
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

कनिष्का फाउंडेशन द्वारा घरौंदा आश्रम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य निकिता अंदानी जी का जन्मदिन बच्चों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस जन्मदिन के अवसर पर सबसे खास बात देखने को मिला कि बच्चों के साथ केक काटा गया फल,मिठाई, मिक्सचर,चॉकलेट, जूस,बिस्किट एवं अन्य सामग्री वितरित बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया
बच्चों के चेहरों की खुशी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने कहा जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटना सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। सभी से मै अपील करतीं हूं कि ज्यादा से ज्यादा ऐसे अयोजन बच्चों के साथ मनाने का प्रयास करना चाहिए,
विशेष पहल बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें जरूरी सामग्री प्रदान की गई। साथ ही फाउंडेशन द्वारा जल्द ही फिर बच्चों के बीच ऐसे आयोजन करने का वादा किया गया,
उपस्थित सदस्य,खुशबू शर्मा (अध्यक्ष)निकिता अंदानी (सक्रिय सदस्य)कीर्ति ताम्रकार कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!