Breaking News in Primes

बुलियन कारोबारियों के साथ डीएम की बैठक, विदेशी सोने पर निर्भरता घटाने की अपील

0 14

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में बुलियन एवं सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से की गई अपील के मद्देनजर विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

डीएम ने व्यापारियों से विदेशी सोने पर निर्भरता कम करने का आह्वान करते हुए रिसाइक्लिंग और घरेलू एक्सचेंज योजनाओं को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस चुनौती को अवसर के रूप में लेते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है।

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करते हुए इसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही व्यापारियों ने छोटे कारोबारियों और कारीगरों की आजीविका पर संभावित प्रभाव का मुद्दा भी उठाया। इस पर सुझाव दिया गया कि पूरी प्रक्रिया को स्वेच्छा और संतुलित तरीके से लागू किया जाए, ताकि छोटे व्यापारियों पर प्रतिकूल असर न पड़े।

बैठक में सर्राफा एसोसिएशन की ओर से संजय वर्मा, दिनेश सिंह और अनूप वर्मा समेत कई पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र, एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता तथा राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त अच्छे लाल विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार, अतुल पोरवार और प्रबल कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!