Breaking News in Primes

हाईस्कूल छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

0 0

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: कोखराज थाना क्षेत्र के वार्ड 4 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मोहम्मदपुर असवा में सोमवार दोपहर एक हाईस्कूल छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर असवा निवासी फूलचंद्र प्रजापति भट्ठा मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ मोहल्ले में स्थित दूसरे घर गए हुए थे। घर पर उनकी 15 वर्षीय बेटी रुचि अकेली थी, जो हाईस्कूल की छात्रा थी। कुछ देर बाद जब परिजन वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। छात्रा का शव कमरे में छत के चुल्ले में साड़ी के फंदे से लटक रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक रुचि पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में रहती थी। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। घटना के बाद मां माया और भाई अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!