Breaking News in Primes

भरवारी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, नगर अध्यक्ष कविता पासी ने सुनीं जनता की समस्याएं

0 37

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित चक चमरूपुर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कविता पासी ने विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने आवास, नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, गृहकर, जलकल कर समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को नगर अध्यक्ष के समक्ष रखा। नगर अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वह लगातार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसके अलावा गोल्डेन रिसॉर्ट में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग में भी उन्होंने सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कर प्रशिक्षण किट प्राप्त की और संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट आशीष पासी, लल्लू प्रसाद, राजू समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!