रीवा कलेक्टर के रवैये पर कर्मचारियों में नाराजगी, हड़ताल की चेतावनी
अमर्यादित भाषा और मानसिक प्रताड़ना के आरोप, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रीवा कलेक्टर के रवैये पर कर्मचारियों में नाराजगी, हड़ताल की चेतावनी
अमर्यादित भाषा और मानसिक प्रताड़ना के आरोप, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रीवा। बैतूल से स्थानांतरित होकर रीवा पहुंचे नवागत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की कार्यशैली को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने रीवा संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ पर दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बैठकों के दौरान नोटिस, वेतन कटौती, निलंबन और सेवा समाप्ति की धमकी देकर दबाव बनाया जाता है। संगठन ने दावा किया कि लगातार तनाव के कारण कर्मचारियों की मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो सामूहिक अवकाश और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
