Breaking News in Primes

पोती को परेशान करने और घर में घुसकर गाली-गलौज करने वाले युवक पर मामला दर्ज

0 13

पोती को परेशान करने और घर में घुसकर गाली-गलौज करने वाले युवक पर मामला दर्ज

 

​जुन्नारदेव —— जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत खापास्वामी क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी पोती को डराने-धमकने एवं अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

​क्या है पूरा मामला —– ​

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीएम ऑफिस के पास रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वेलफेयर जुन्नारदेव का रहने वाला अरसद शेख उर्फ काजू पिछले करीब 6 महीनों से उनकी नातिन (पोती) को बातचीत करने और मिलने के लिए परेशान कर रहा था। आरोपी कई बार घर आकर परिवार को डरा-धमका भी चुका था। ​घटना की मुख्य कड़ी 2 मार्च 2026 की रात की है। पीड़िता ने बताया कि जब उनकी पोती परीक्षा देने के लिए घर आई हुई थी, तब रात करीब 01:30 बजे अरसद शेख ने घर के बाहर आकर जोर-जोर से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और दरवाजा खोलने का दबाव बनाया। डर के कारण परिवार ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया।

 

​देरी से दर्ज कराई गई रिपोर्ट —–​

 

घटना मार्च महीने की है, लेकिन रिपोर्ट 25 अप्रैल 2026 को दर्ज की गई। महिला ने बताया कि आरोपी द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों के कारण परिवार बहुत डरा हुआ था, जिस वजह से वे तुरंत पुलिस के पास नहीं आ सके। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से नातिन को तुरंत नागपुर भेज दिया गया था।

 

​जुन्नारदेव पुलिस की कार्रवाई —- ​ अरशद शेख उर्फ काजू गिरफ्तार, जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, वेलफेयर निवासी आरोपी के खिलाफ थाना जुन्नारदेव में एफआईआर क्रमांक 151/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (a) एवं 351 (3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी द्वारा नाबालिग और उसके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा था तथा उन्हें धमकियां दी जा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की कार्यवाही की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!