Breaking News in Primes

*टैक्स वसूली में लापरवाही पाए जाने पर सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी*

0 8

*टैक्स वसूली में लापरवाही पाए जाने पर सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी*

 

*ग्राम पंचायत सावलमेंढा में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

 

ललित छत्रपाल/ भैंसदेही :- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत सावलमेंढा पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

ग्रामीणों ने गांव में सड़क एवं नाली निर्माण, पेंशन तथा ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

ग्राम पंचायत में टैक्स वसूली में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं नालियों पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित करने तथा नियमानुसार कार्रवाई कर उसे हटाने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने तथा ई-केवाईसी में आ रही समस्याओं का समाधान कर प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!