Breaking News in Primes

शिक्षा के क्षेत्र में पी.एस. एकेडमी का परचम कक्षा 10वीं में दो छात्रों ने जिले में हासिल किया स्थान

0 8

हेडलाइन

शिक्षा के क्षेत्र में पी.एस. एकेडमी का परचम कक्षा 10वीं में दो छात्रों ने जिले में हासिल किया स्थान

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाला नगर पंचायत पटना के स्थानीय पी.एस. एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल के दो होनहार छात्राओं राधिका साहू ने 96.33% व प्रज्ञा गुप्ता ने 95.17% लाकर जिला स्तर पर 5वीं और 8वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि शंकर शर्मा (प्राधिकृत अधिकारी आदिम जाति सहकारी सेवा समिति पटना) दैनिक भास्कर पत्रकार विनोद शर्मा एवंअशोक गुप्ता ( CAC) प्राइम टीवी के संवाददाता छत्तीसगढ़ ब्यूरो अजीमुद्दीन अंसारी एवं स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप साहू प्राचार्या सोनाक्षी तिवारी द्वारा शिरकत कर मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही इस सफलता के लिए बच्चों को उनकी आगे की पढ़ाई मे सहयोग के लिए टेबलेट देने का वादा किया गया,

मुख्य अतिथि रवि शंकर शर्मा ने बच्चों की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा आज के युवा ही देश का भविष्य हैं। इन बच्चों की मेहनत यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।”

विनोद शर्मा जी ने बच्चों और स्कूल परिवार के मेहनत को सफलता की कुंजी बताने के साथ बच्चों को शुभ आशीर्वाद प्रदान किए वही अशोक गुप्ता ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।पी एस एकेडमी विद्यालय का 10 वी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान: राधिका साहू पिता राम तीरथ साहू द्वितीय स्थान: प्रज्ञा पिता प्रदीप कुमार तृतीय स्थान: अनुराग कुशवाहा पिता रमेश कुमार कुशवाहा ने प्राप्त किया विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप साहू ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रमाण है, जो समय समय पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से बच्चों को प्रदान किया गया है

स्कूल के प्राचार्या सोनाक्षी तिवारी ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है और भविष्य में भी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। साथ ही स्कूल के डायरेक्टर व प्राचार्या द्वारा कक्षा 10वी के सभी विषय के शिक्षक संदीप कुमार, श्रीमति रश्मि काशी, सूचित विश्वकर्मा, चंदन कुशवाहा, तालमन दास को विशेष बधाई और शुभकामनाएं दी है समारोह के अंत में शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!