छवारी में मझौली पुलिस का लगा “जन चौपाल” पुलिस और आमजन के बीच हुआ संवाद, कहां आप की “सुरक्षा हमारा संकल्प”।
छवारी में मझौली पुलिस का लगा “जन चौपाल” पुलिस और आमजन के बीच हुआ संवाद, कहां आप की “सुरक्षा हमारा संकल्प”।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी/मझौली*
पुलिस कार्य प्रणाली में प्रदर्शिता लाकर आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण किए जाने, पुलिस के मध्य विश्वास,समन्वय में मजबूती बनाए रखकर
सहयोग की भावना को जागृत कर लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से सीधी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे*”आपकी पुलिस आपके द्वारा”*कार्यक्रम अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन में आयोजित “जन चौपाल” में 28 अप्रैल को थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा पुलिस दल — बल के साथ शाम 4 बजे मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम छवारी में पहुंच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मझौली कुशमी के मार्गदर्शन में”जन
चौपाल”आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुन समाधान किये।
कार्यक्रम के दौरान मझौली पुलिस द्वारा उपस्थित
ग्रामीणजनों को पुलिस विभाग द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, साइबर अपराधों से बचाव, नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस की भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई,साथ ही यातयात जागरूकता के संम्बंध में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम राहत स्कीम,राह वीर योजना के तहत एक्सीडेंट के समय क्या लाभ अर्जित किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई।साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करें।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। थाना मझौली पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि “आपकी सुरक्षा – हमारा संकल्प है “पुलिस सदैव आप लोगों के साथ खड़ी है।अपराधों में लगाम लगाने पुलिस को आप लोगों की सहयोग की अपेक्षा है। साथ ही यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, तथा नशा के दुष्परिणामों के पाठ पढ़ाया जाकर लोगों में जन जागरूकता लाने प्रयास किया गया।
उक्त जन चौपाल कार्यक्रम में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक विशाल शर्मा,उप निरीक्षक पीएल ट्राडियां,प्रधान आरक्षक अनूप सिंह पेडृरो, आरक्षक आशुतोष मिश्रा,अक्षय तिवारी सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों के साथ सैकड़ा भर से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।