बड़ी खबर::सिंगरौली बैंक डकैती में नेपाल कनेक्शन: इंटरनेट कॉलिंग से मिलते थे निर्देश, एक माह तक की रेकी
बड़ी खबर::सिंगरौली बैंक डकैती में नेपाल कनेक्शन: इंटरनेट कॉलिंग से मिलते थे निर्देश, एक माह तक की रेकी
सिंगरौली में 17 अप्रैल को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई 15 करोड़ की डकैती में नेपाल कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि *नेपाल में बैठा एक हैंडलर इंटरनेट कॉलिंग के जरिए पांचों आरोपियों को निर्देश दे रहा* था।
गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि *वारदात से पहले करीब एक महीने तक बैंक की रेकी की गई।* आरोपी मोरवा क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर रोज बैढ़न आकर बैंक की गतिविधियों पर नजर रखते थे।
मुख्य आरोपी फंटूश उर्फ ननकी (नालंदा), राजेश कुमार (गिरिडीह), पंकज शर्मा (पश्चिमी सिंहभूम) समेत अन्य की तलाश में पुलिस की 10 टीमें छापेमारी कर रही हैं। *सभी आरोपी 18 से 22 वर्ष के बीच के बताए जा रहे हैं* और पेशेवर अपराधी हैं।
डकैती के दौरान बदमाशों ने *बैंक मैनेजर को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया और अलार्म दबाने पर जान से मारने की धमकी दी* । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।