Breaking News in Primes

चांपा में कराटे का महासंग्राम, ‘जाज्वल्य देव कप 2026’ का भव्य आगाज

0 90

चांपा में कराटे का महासंग्राम, ‘जाज्वल्य देव कप 2026’ का भव्य आगाज

माही बरेठ का कथक नृत्य बना आकर्षण, कराटे मंच पर दिखा संस्कृति का रंग

500 खिलाड़ियों के साथ राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप की शानदार शुरुआत

जांजगीर-चांपा – छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में इन दिनों खेल और संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिल रहा है…
जहां कराटे की ताकत और कथक की खूबसूरती ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है…” “चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर, लायंस चौक में ‘जाज्वल्य देव कप छत्तीसगढ़ राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज हुआ…दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखा रहे हैं…”

माही बरेठ का डांस विजुअल

“कार्यक्रम की सबसे खास झलक रही रायगढ़ जिले के छाल की रहने वाली माही बरेठ…जिन्होंने अपने आकर्षक कथक नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया…कराटे जैसे दमदार खेल के बीच कथक की यह प्रस्तुति सभी के लिए यादगार बन गई…”

01 अखिलेश कटकवार

“वर्सेटाइल मार्शल आर्ट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक अखिलेश आदित्य हैं…
जिनके नेतृत्व में यह आयोजन प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बनता जा रहा है…” “बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव सहित 15 से ज्यादा जिलों के खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं…
जो अपनी कला और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं…”

02 कोच


“आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों को मेडल, ट्रैकसूट और टी-शर्ट दिए जा रहे हैं…वहीं कोचों को ट्रॉफी और सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है…” “खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा का संदेश देता यह आयोजन छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई पहचान दे रहा है…
और माही बरेठ जैसी प्रतिभाएं यह साबित कर रही हैं कि हुनर चाहे खेल का हो या कला का—हर मंच पर चमक सकता है…”

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!