मानव सेवा ही माधव सेवा है
—इसी पवित्र भावना के साथ आज जिला चिकित्सालय सिवनी में तेज धूप के बीच हमारी टीम के रक्तवीर राहुल तेकाम एवं आयुष साहू समय पर पहुंचकर आकांक्षा राणा (पवार) उगली और रविंद्र अहिरवार कान्हीवाड़ा तहसील टोला के नाम पर रक्तदान कर मानवता की मिसाल बने। इन रक्तवीरों ने यह साबित किया कि सच्चा जीवन वही है

जो दूसरों के काम आए। हमारी टीम सभी से अपील करती है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें, क्योंकि आपका एक छोटा सा योगदान किसी के लिए नया जीवन बन सकता है। हमारी टीम निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। सहायता हेतु संपर्क करें: 9981781200, 7999970784।
नोट
रक्तदान की पहली प्राथमिकता मरीज के परिजनों की होगी, इसके पश्चात ही हमारी टीम जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएगी।