भोपाल पुलिस मुख्यालय से तबादलों की बड़ी सूची जारी, 60 से अधिक निरीक्षक प्रभावित
निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के व्यापक फेरबदल से कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव
भोपाल पुलिस मुख्यालय से तबादलों की बड़ी सूची जारी, 60 से अधिक निरीक्षक प्रभावित
निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के व्यापक फेरबदल से कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव
भोपाल, 02 अप्रैल 2026।मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के व्यापक तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद जारी इस आदेश में 60 से अधिक अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों एवं इकाइयों में कार्यरत निरीक्षकों को प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर स्थानांतरित किया गया है। इनमें नरसिंहपुर, देवास, खरगोन, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रायसेन, सिवनी, अनूपपुर, राजगढ़, सतना, भिंड, धार, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंदसौर, बुरहानपुर, शहडोल सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।
कई अधिकारियों को जिला स्तर से विशेष शाखा, जीआरपी, पीटीसी एवं प्रशासन शाखा जैसी इकाइयों में भी पदस्थ किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को प्रशिक्षण संस्थानों एवं शहरी पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अपनी नवीन पदस्थापना पर आमद देने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें कार्य आवंटित किया जाएगा। साथ ही राज्य शासन की स्थानांतरण नीति 2025 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस बड़े पैमाने के तबादले को प्रशासनिक पुनर्संरचना और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देखिए जारी आदेश


