Breaking News in Primes

मझौली प्रवास के दौरान कलेक्टर ने किया व्यापक निरीक्षण, प्रशासनिक कसावट व विकास कार्यों को लेकर लगाई फटकार दिए आवश्यक दिशा निर्देश। *लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराएं – कलेक्टर*

0 99

मझौली प्रवास के दौरान कलेक्टर ने किया व्यापक निरीक्षण, प्रशासनिक कसावट व विकास कार्यों को लेकर लगाई फटकार दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

 

*लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराएं – कलेक्टर*

*सीधी/मझौली सम्भागीय ब्यूरो अरविंद सिंह*

 

कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा द्वारा विकासखंड मझौली के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों एवं विकास कार्यों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिये है।

 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2010 के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित करने हेतु फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रवाचकों को अद्यतन सार्वजनिक वाद सूची तैयार कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के लिए कहा, जिससे आम नागरिकों को जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।

मड़वास अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डॉ. गुरु प्रसाद द्विवेदी की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल मड़वास में उपस्थित होकर कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य जांचों की जानकारी हिन्दी में प्रदर्शित करने, रोगी कल्याण समिति की बैठक एक सप्ताह के भीतर आयोजित करने तथा प्रायः बंद रहने वाली सायंकालीन ओपीडी को नियमित संचालित करने के निर्देश दिए।

 

ग्राम दादर में “मां की बगिया” के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वन विभाग के समन्वय से अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने हेतु जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया।

 

प्रवेश उत्सव के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगा में प्राप्त 33 आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को भी समय-सीमा में निराकृत कर आवेदकों को सूचित करने पर बल दिया।

 

तहसील कार्यालय मझौली एवं अस्पताल के निरीक्षण के साथ ही विभिन्न विभागों को आवंटित भूमि के चिन्हांकन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत करमाई में आयोजित सायंकालीन चौपाल में विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानों में कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं सहकारिता निरीक्षक के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने तथा नापतौल विभाग से मशीनों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों द्वारा आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

 

2 अप्रैल को प्रातः नगर परिषद मझौली क्षेत्र में पुरैनिहा तालाब, महादेवन तालाब, सांदीपनि विद्यालय तथा बाईपास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने प्रचलित निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाईपास सड़क निर्माण कार्य को 31 मई 2026 तक पूर्ण करने तथा सांदीपनि विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के सभी शासकीय तालाबों का सीमांकन कराने के लिए भी निर्देशित किया।

 

इस दौरान उपखंड अधिकारी मझौली आरपी त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली धनंजय मिश्रा सहित खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!