मझौली में उत्साह पूर्वक मना प्रवेशउत्सव विधायक ,कलेक्टर हुए शामिल* *डांगा ग्राम पंचायत के हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव के साथ अन्य कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।*
*मझौली में उत्साह पूर्वक मना प्रवेशउत्सव विधायक ,कलेक्टर हुए शामिल*
*डांगा ग्राम पंचायत के हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव के साथ अन्य कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।*
सीधी/ मझौली
स्कूल चले अभियान अंतर्गत शासन की दिशा निर्देश अनुसार नवीन शिक्षा सत्र 2026 — 27 का शुभारंभ1अप्रैल से किया गया है। जिसको लेकर जिले भर के मझौली क्षेत्र के शासकीय एवं शासकीय शालाओं में उत्साह पूर्वक प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। जहां शिक्षकों व अतिथियों द्वारा बच्चों को टीका चंदन लगाकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया तथा मुंह मीठा करा बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
खंड स्तरीय प्रवेश उत्सव, जल संवर्धन अभियान, हित लाभ वितरण, निर्माण कार्य भूमि पूजन, का भव्य आयोजन क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य, सरपंच डांगा एडवोकेट अखिलेश जायसवाल के अध्यक्षता तथा कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में एसडीएम मझौली आरपी त्रिपाठी व प्रभारी सीईओ धनंजय मिश्रा के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगा के परिसर में आयोजित किया गया।
जहां पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम द्वारा कहा गया कि हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए कृति संकल्पित है। अच्छी शिक्षा के लिए हम सबको अपनी जवाबदारियों को निभाना होगा। सरकार
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निशुल्क पाठ पुस्तक, छात्रवृत्ति, वाता अनुकूलित विद्यालय भवन, रहने खाने के लिए छात्रावासों की व्यवस्था, आने जाने के लिए निशुल्क साइकिल वितरण, वाहन सुविधा आदि अनेकों योजनाएं संचालित कर रखी है। वही गरीब परिवार के बच्चों को अशासकीय विद्यालय में भी निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है। हम सब एवं अभिभावकों की जिम्मेदारी होती है कि अच्छी शिक्षा के लिए अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाए , विद्यालय भेजें तथा समय-समय पर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी व जायजा लेते रहें। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को विधायक, कलेक्टर व अतिथियों द्वारा टीका चंदन लगाकर पुष्प माला पहनकर स्वागत किया गया साथ ही प्रतिभाशाली आधा सैकड़ा बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिन्हें क्षेत्रीय विधायक द्वारा नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।
*करोड़ों रुपए लागत के निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन*
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत डांगा में विद्यालय भवन रामगढ़ में प्रयोगशाला, आंगनवाड़ी भवन के साथ गांव में अन्य कोई विकास व निर्माण कार्य जिनकी मांग पूर्व में सरपंच द्वारा की गई थी और स्वीकृत मिल चुकी है लगभग करोड़ रुपए की लागत राशि के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। साथ ही सरपंच ग्राम पंचायत डांगा एडवोकेट अखिलेश जायसवाल के मांग पर करोड़ों रुपए के विकास व निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों राशि सौगात यह कहते हुए विधायक द्वारा दिया गया है कि यदि पंचायत के विकास राशि से काम नहीं हो पता तो मैं राशि उपलब्ध कराने के लिए बैठा हूं कार्य का प्रकरण सुनियोजित ढंग से तैयार कराया जाए। साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य कई लोगों को स्वरोजगार के लिए लगभग 50लाख रुपये हित लाभ अंतर्गत वितरण किया गया ।
*लोगों के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*
नवागत कलेक्टर के कार्य
प्रणाली से प्रभावित हो कर मझौली क्षेत्र के दूर -दराज के ग्राम पंचायतों से पहुंचे लोग अपनी फरियाद सुनने जब मंच पर बैठे कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा के पास पहुंचने लगे तो कलेक्टर मंच से उतर प्रशासनिक अमले के साथ लोगों के बीच पहुंच संवेदनशीलता के साथ फरियाद सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को “अप्रेल तेरा मई मेरा ” के तर्ज पर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
*सरपंच प्राचार्या ने किया अतिथियों का सम्मान*
कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत डांगा एडवोकेट अखिलेश जायसवाल व प्राचार्या नीता सिंह व शिक्षक भैयालाल यादव द्वारा अतिथियों एवं प्रशासनिक -अधिकारियों का सम्मान साल श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। लेकिन विधायक द्वारा यह कहते हुए कि आज प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहिये सम्मान कराने से मना कर दिया गया। अतिथियों का आभार ज्ञापित सचिव ग्राम पंचायत के द्वारा तथा मंच संचालन विद्यालय शिक्षक अमित मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम में विधायक कुंवर सिंह टेकाम,कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा, जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह,जिला पंचायत सदस्य खडौरा व वन समिति सभापति जिप.सीधी कृष्णलाल छोटू पयासी, जिला पंचायत सदस्य नीता कोल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लवकेश सिंह गहरवार, मझौली मंडल अध्यक्ष, एडवोकेट प्रवीण तिवारी, खडौरा राम सजीवन कचेर, मड़वास के के मिश्रा, मझौली मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह रज्जे, मंत्री संतोष शुक्ला, जनपद सदस्य सुनील सिंह, राममिलन वर्मा, नीतू सिंह प्रशासनिक अधिकारियों में उपखंडीय अधिकारी मझौली आरपी त्रिपाठी, सीईओ धनंजय मिश्रा, के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी -कर्मचारी, पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य,शिक्षक, शिक्षिकाएं , स्कूली बच्चे अभिभावक भारी संख्या में शामिल रहे। जहां पर विधायक द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
*कलेक्टर ने करमाई में लगाई रात्रि कालीन जन चौपाल*
सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम के बीच में ही निकल तहसील, जनपद, हास्पिटल मझौली का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत करमाई में रात्रिकालीन जन चौपाल का आयोजन किया गया। जहां पर उपखंड के सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों द्वारा अपनी फरियाद सुनाई गई। कलेक्टर द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।