Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी तिथियों में बदलाव, अब 10 और 15 अप्रैल से शुरू होगा उपार्जन

रबी विपणन वर्ष 2026-27: किसानों को राहत, संभागवार तय हुई नई खरीदी तारीखें

0 112

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी तिथियों में बदलाव, अब 10 और 15 अप्रैल से शुरू होगा उपार्जन

 

रबी विपणन वर्ष 2026-27: किसानों को राहत, संभागवार तय हुई नई खरीदी तारीखें

 

मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की तिथियों में संशोधन किया है। जारी आदेश के अनुसार अब राज्य के विभिन्न संभागों में अलग-अलग तारीखों से गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

 

नई व्यवस्था के तहत उज्जैन, इंदौर, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों में गेहूं खरीदी 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि शेष सभी संभागों में यह प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जाएगी।

 

इस संबंध में मंत्रालय भोपाल से 30 मार्च 2026 को जारी आदेश (क्रमांक FCS/0038/2026-Proc-DFCSCP1666) के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित SOP के अनुसार गेहूं उपार्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

उप सचिव बी.के. चंदेल द्वारा जारी इस आदेश में म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन सहित सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 

सरकार के इस निर्णय से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए स्पष्ट समय-सीमा मिल सकेगी, जिससे उपार्जन प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित होने की उम्मीद है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!