Breaking News in Primes

आस्था का पर्व रामनवमी के पावन अवसर पर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल सेवा का सराहनीय प्रयास

0 20

आस्था का पर्व रामनवमी के पावन अवसर पर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल सेवा का सराहनीय प्रयास

 

जल कलश पूजन

 

जल संरक्षण शपथ

 

जल सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है

 

जुन्नारदेव :- म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड जुन्नारदेव के तत्वावधान में म प्र शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान एवं जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा हरेंद्र नारायण के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान “जल शक्ति से नव भक्ति” के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव के सेक्टर क्र तीन की ग्राम पंचायत डूंगरिया में आस्था का पर्व रामनवमी के पावन अवसर पर जल मंदिर प्याऊ की स्थापना कलश पूजन कर उसका विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस आयोजन का संचालन म प्र जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक अखिलेश कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक संजय कुमार बामने की उपस्थिति में नवांकुर संस्था,रानी सुमन सामाजिक विकास समिति जुन्नारदेव एवं पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव कि अध्यक्ष सुश्री निमाँशी रामपुरे, इशरत मंसूरी, प्रकाश विश्वकर्मा, भरत इवनाती बबलू कवरेती आदित्य उईके, अविनाश धुर्वे के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ कलश स्थापना एवं पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात जनसेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए मटकों में शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई। इस पहल के माध्यम से न केवल आमजन को राहत प्रदान की जा रही है,बल्कि समाज में सेवा, सहयोग एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है।इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संजय बामने ने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जल बचाने के लिए जागरूक बने। उन्होंने इस प्रकार के सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

मेंटर सुश्री योगिता मर्सकोले ने जल को जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं दीपा मेश्राम ने कहा कि ऐसे जनसेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

पंख सामाजिक विकास संस्थान, जुन्नारदेव की अध्यक्ष सुश्री निमांशी रामपुरे ने अपने संबोधन में कहा कि “जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। यदि आज हम जल का संरक्षण नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। हम सभी की जिम्मेदारी है कि जल की हर बूंद का सम्मान करें और उसे व्यर्थ न जाने दें। जल सेवा के साथ-साथ जल संरक्षण को अपनाना ही सच्ची समाज सेवा है।”कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नंबर तेरह की अध्यक्ष इशरत मंसूरी, पिंकी साहू मेंटर सुश्री योगिता मर्सकोले, दीपा मेश्राम, अध्ययनरत एमएसडब्ल्यू, बी एस डब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, आकांक्षा, सताक्षी रामपुरे, आराधना उईके, स्नेहा उईके, दिपांशु, युवराज, गुंजा उईके, हर्षिका, र्सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!