Breaking News in Primes

कलयुगी बेटे ने शराब पीने से रोकने वाली अपनी ही मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला* *नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार** *आरोपी दयाशंकर कश्यप उम्र 34 वर्ष, निवासी पोड़ी थाना नवागढ़** *आरोपी के विरुद्ध धारा 109 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

0 15

*कलयुगी बेटे ने शराब पीने से रोकने वाली अपनी ही मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला*

 

*नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार**

 

*आरोपी दयाशंकर कश्यप उम्र 34 वर्ष, निवासी पोड़ी थाना नवागढ़**

*आरोपी के विरुद्ध धारा 109 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

 

जांजगीर-चांपा – नवागढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने की बात को लेकर बेटे द्वारा अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

*मामले का विवरण* इस प्रकार से है कि 11 मार्च 2026 को सुबह आरोपी दयाशंकर कश्यप का अपनी मां से विवाद हो गया था। उसकी मां उसे बार-बार शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस पर गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे काफी खून निकला, घटना की सूचना पर थाना नवागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 91/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

 

*थाना नवागढ़ पुलिस* ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दयाशंकर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

*उक्त कार्रवाई* में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!