Breaking News in Primes

*स्वावलंबन से रोजगार अंतर्गत जोड़ने हेतु समाजकार्य के छात्र छात्राओं को केले की खेती का भ्रमण कराकर संबंधित विषय में जानकारी दी गई*

0 6

*स्वावलंबन से रोजगार अंतर्गत जोड़ने हेतु समाजकार्य के छात्र छात्राओं को केले की खेती का भ्रमण कराकर संबंधित विषय में जानकारी दी गई**

 

जुन्नारदेव

म प्र जन अभियान परिषद के छिंदवाड़ा जिला समन्वयक के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक संजय बामने के निर्देशन एवं उपस्थिति में रानी सुमन सामाजिक विकास समिति जुन्नारदेव एवं पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव के सचिव सुश्री श्रद्धा विश्वकर्मा, पिंकी साहू के सहयोग एवं तत्वावधान में अतिरिक्त कक्षाओं के अंतर्गत ग्राम चिखलमऊ में MSW एवं BSW के छात्रों को सह-भ्रमण के लिए ले जाया गया।

इस दौरान छात्रों को ग्राम के कृषक अनिल पाटिल के बगीचे में लगभग दो एकड़ क्षेत्र में की जा रही केले की खेती का अवलोकन कराया गया। परामर्शदाता दीपा मेश्राम द्वारा छात्रों को केले की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि केले की फसल के साथ दूसरी फसल किस प्रकार ली जा सकती है तथा मल्चिंग विधि के माध्यम से किस तरह खेती की जाती है। साथ ही छात्रों को यह भी बताया गया कि केले के पौधे किस समय लगाए जाते हैं, रोपाई से पहले जमीन की तैयारी कैसे की जाती है, पौधों के बीच कितनी दूरी रखी जाती है तथा फल आने में कितना समय लगता है। इसके अतिरिक्त किसानों द्वारा केले के उत्पादन के बाद उसके विक्रय के विभिन्न तरीकों के बारे में भी छात्रों को जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में ग्राम के सुखमन उईके सरपंच, फ़ागूलाल पहाड़े सचिव, इशरत मंसूरी,राजकुमार डहेरिया, माया नागवंशी, दुर्गा उईके,विशाल बेलवंशी, संदीप ढाकरिया, अभिषेक यदुवंशी, आकाश यदुवंशी ग्रामवासी तथा परामर्शदाता सरजू विश्वकर्मा,गोविंद नंदवंशी, योगिता मशकोले, दीपा मेंश्राम एवं समाज शास्त्र के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!