Breaking News in Primes

*बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने की माला एवं नगदी रकम ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0 0

* *बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने की माला एवं नगदी रकम ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 

* *आरोपी के कब्जे से सोने की माला किमती 3,00,000 रू किया गया बरामद*

 

* *आरोपी के विरूध्द धारा 318(4) भा.न्या.सं. के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 

*जांजगीर-चांपा **मामले का संक्षिप्त विवरण* इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती लक्ष्मीन बाई चंद्रा निवासी अरसिया थाना जैजैपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07.02.26 को चांपा अस्पताल मे अपने पति को भर्ती कराकर ईलाज करा रही है कि दिनांक 09.02.2026 को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और प्रणाम कर अपना रिस्तेदार बताया जिसे जानती पहचानती नही है जो प्रार्थिया के ईलाजरत पति को देखने वार्ड मे गया और पूछा क्या हो गया है तब प्रार्थीया ने बताया कि जहर खा लिया है। तब उस अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थीया को विश्वास मे लेकर बोला कि जहर खाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से 6 लाख रूपये नगद पैसा मिलेगा उसके लिए फार्म भरना पड़ेगा और प्रार्थीया को अपने साथ अस्पताल से पैदल ले जाकर चैक से किसी आटो मे बैठाकर चांपा के भारतीय स्टेट बैक ले गया। फिर फार्म भरने के लिए प्रार्थीया से 6500 रूपये लिया और थोडी देर बाद आकर बोला कि आपका वजन करना है और वजन करने का फोटो लेना है वजन ज्यादा होगा आप पहने हुए माला को अपने पर्स मे रख दो तो बुजुर्ग महिला द्वारा अपने पहने हुए सोने का 13 फर वाला माला एवं पर्स मे बचे 13500 रूपये तथा मोबाईल पकड़ा दिया। थोडी देर बाद वह वहां से बोला कि मै साहब के पास से आ रहा हू तुम यही बैठो और मेरा इंतजार करो, काफी समय तक इंतजार की नही आने पर थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज करायी प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 55/26 धारा 318(4) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया ।

 

*थाना चांपा पुलिस* द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था सीसीटीवी फुटेज एवं संदेह के आधार पर संदेही राहुल डेंसिल की पतासाजी कर संदेही को तलब कर पुछताछ किया गया जो दिनांक घटना को प्रार्थीया को 6 लाख रूपये पैसा दिलाने का झांसा देकर सोने का 13 फर वाला माला एवं पर्स मे बचे 13500 रूपये तथा टच वाला मोबाईल ले जाना स्वीकार किया तथा अपने मेमोरण्डम कथन में मोबाईल को फेंक देना और पैसे को खर्च करना तथा सोने के 13 फर वाला माला को अपने घर में रखना बताये जिसे जप्त कर आरोपी हरिशंकर ऊर्फ राहुल डेन्सिल का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

*उक्त कार्यवाही* मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बलवंत धृतलहरे, आर. गौरीशंकर राय, मुद्रिका दुबे, प्रकाश द्विवेदी एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!