Breaking News in Primes

होली पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 58%

जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, पेंशनर्स को भी लाभ

0 274

होली पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 58%

 

जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, पेंशनर्स को भी लाभ

 

भोपाल। होली के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 58 प्रतिशत करने की घोषणा की है।

 

राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार अब शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल 2026 (मई 2026 में देय वेतन) से 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान मई 2026 से प्रारंभ कर 6 समान किस्तों में किया जाएगा।

 

सरकार ने पेंशनर्स को भी राहत दी है। उन्हें जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में आयोजित कैबिनेट बैठक में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

होली के अवसर पर घोषित इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!