क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि में समारोह पूर्वक हुआ समापन।
सीधी/मझौली
जिले के मझौली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नौढिया शिकारगाह में फ्रेंड्स कप अखिल भारती दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिस प्रतियोगिता में देश की छ: टीमो ने भाग लिया। इस खेल प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। फाइनल में प्रयागराज एवं देहरादून के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला इसी रोमांचक मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। जहां प्रयागराज की टीम कड़े मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून को पराजित कर फ्रेंड्स कप अपने नाम कर लिया।
बताते चलें कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 फरवरी को ब्यौहारी विधायक शरद कोल के मुख्य अतिथि में जहां 6 टीमो लीग मैच खिलाया गया सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि एवं सरपंच नौढिया सरिता शुक्ला की अध्यक्षता में खेला गया। जहां पर प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजेता प्रयागराज एवं उपविजेता देहरादून की टीम को कप के साथ नगद राशि से अतिथियों के हाथों पुरस्कृत कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा कहा गया कि हमें गर्व हो रहा है कि हमारे क्षेत्र में खेल स्पर्धा बड़ी तेजी से बढ़ रहा है खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास एवं चेतना भी बढ़ती है। ऐसे आयोजनों से हमारे क्षेत्र के युवाओं को एक अच्छी सीख मिल रही है।आयोजन के लिए आयोजक मंडली को धन्यवाद दिये।
*इनकी रही ही उपस्थित*
दो दिवसीय इस फ्रेंड्स कप अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम, ब्यौहारी विधायक शरद कोल के साथ जिले एवं क्षेत्र के कई सम्मानित जन शामिल हो खेल का आनंद उठाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किये जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य केके तिवारी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह, डॉ अजय मिश्रा सीधी, इंद्रबली सिंह, रामनरेश सोनी, नागेन्द्र सिंह कन्हाई मझौली,सांसद प्रतिनिधि सीधी देवेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री भाजपा व पूर्व नगर अध्यक्ष मझौली लवकेश सिंह गहरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, डॉक्टर मनोज कोल,डांगा सरपंच एडवोकेट अखिलेश जायसवाल,टीआई मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा, डीपीसी सीधी विनय मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता संतोष शुक्ला, जनपद सदस्य राममिलन वर्मा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मझौली राजाराम सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मझौली अतुल सिंह, इत्यादि के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ जन एवं लोग उपस्थित हो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल का आनंद लिए।