सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में केरियर काउंसलिंग मेला आयोजित –
“आज की सही राह ,
कल का उज्ज्वल भविष्य”
घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में इन दिनों विद्यालय में अध्यनरत छात्र/छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में जीवन में सही आदर्श लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ाना सिखाया जा रहा है जहां कहीं ना कहीं इन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा ।सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक केरियर काउंसलिंग की थीम आज की सही राह कल का उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत केरियर काउंसलिंग की जाना हे ।जिसमें कक्षा 9 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा हे जिसमें प्रतिदिन 2 घंटे का व्याख्यान सत्र आयोजित किया जा रहा हे ।विकासखंड में पदस्थ काउंसलर श्री शिखर मायवाड़ नियमित रूप से एक सत्र लेकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे है ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि दि.27 जनवरी को उद्घाटन सत्र आयोजित कर केरियर जागरूकता संकाय एवं उद्योग परिचय विषय पर मार्गदर्शन दिया गया वही 28 जनवरी को कौशल,आई.टी.आई.,पॉलिटेक्निक व्यावसायिक विकल्प विषय एवं 29 जनवरी को शासकीय सेवाएं,उच्च शिक्षा विशेषज्ञ व्याख्यान तथा 30 जनवरी को यूनिसेफ,यू-ट्यूब लाइव ओपन बोर्ड स्टूडियो से जुड़ाव विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की ।सांदीपनि के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी एवं विद्यालय के शिक्षको
द्वारा क्रम से एक एक सत्र आयोजित कर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा हे जहां कहीं न कहीं यह करियर काउंसलिंग मेला इन विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा ।