Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री मोहन यादव की विदेश यात्रा से पहले MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले

MP ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर: ACS से लेकर सचिव तक बदले, गृह, संस्कृति और आयुष विभाग में नई तैनाती

0 372

मुख्यमंत्री मोहन यादव की विदेश यात्रा से पहले MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले

 

MP ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर: ACS से लेकर सचिव तक बदले, गृह, संस्कृति और आयुष विभाग में नई तैनाती

 

 

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रस्तावित विदेश यात्रा से ठीक पहले मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की, जिसमें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ IAS अधिकारी शिवशेखर शुक्ला (1994 बैच) को राज्य का अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें संस्कृति विभाग, भारत भवन के आयुक्त-न्यासी सचिव, स्वराज संस्थान के सह-संचालक और राजस्व मंडल के अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वे धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

 

वहीं उमाकांत उमराव (1996 बैच) को खनिज साधन विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पद पर यथावत रखा गया है।

 

शोभित जैन (2000 बैच) को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रमुख सचिव, आयुष विभाग नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

 

इसके अलावा जॉन किंग्सली ए. आर. (2004 बैच) को सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बनाया गया है। उनके पास नर्मदा घाटी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में पुनर्वास संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

 

राजनीतिक और प्रशासनिक संकेत

 

मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा से पहले हुआ यह प्रशासनिक फेरबदल सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी नीतिगत फैसलों से जोड़कर देखा जा रहा है। गृह, संस्कृति, आयुष और राजस्व जैसे अहम विभागों में बदलाव को सरकार की रणनीतिक तैयारी माना जा रहा है।

 

देखिए आदेश

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!