Breaking News in Primes

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण अकशेरुकी जंतुओं के लार्वा एवं प्यूपा का कराया गया अध्ययन* 

0 10

*शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

 

अकशेरुकी जंतुओं के लार्वा एवं प्यूपा का कराया गया अध्ययन*

 

भैंसदेही/ललित छत्रपाल

 

वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में बुधवार को बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण करवाते हुए अकशेरुकी जंतुओं के लार्वा एवं प्यूपा का प्रत्यक्ष अध्ययन कराया गया। यह कार्यक्रम प्राणिशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर रविंद्र सिंह शाक्यवार ने किया।

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के दुर्लभ एवं रोचक अकशेरुकी जंतुओं के जीवन-चक्र को नजदीक से देखा। इस अध्ययन के दौरान डूडल बग लार्वा (एंटलियन लार्वा), बैगवर्म लार्वा, स्पिटल बग, प्रेइंग मैंटिस का लार्वा एवं अंडों का आवरण (एग केस) जैसे महत्वपूर्ण जंतु पाए गए। प्रो. शाक्यवार ने विद्यार्थियों को इन जंतुओं की पहचान, उनके आवास, भोजन की आदतें तथा जीवन-चक्र के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

प्रो. शाक्यवार ने बताया कि इस प्रकार की फील्ड स्टडी से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि बढ़ती है और सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने अकशेरुकी जंतुओं के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये जंतु पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जंतुओं के लार्वा एवं प्यूपा का अवलोकन कर उनसे संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

 

  • महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार की गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए ऐसे शैक्षणिक एवं शोधपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!