Breaking News in Primes

लाेन फोरक्लॉज करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में

धोखाधडी मे संलिप्त आरोपीगणाे के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

0 125

*लाेन फोरक्लॉज करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में*

 

*_धोखाधडी मे संलिप्त आरोपीगणाे के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।_*

*रिपोर्टर ओम सोनी*

 

लोन फाेरक्लॉज करवाने के नाम पर आरोपीगणाे नें फरियादी के साथ की थी धाेखाधडी लोन फाेरक्लॉज के बहाने धोखाधडी में संलिप्त आई सी आई सी आई बैंक, इकयूटास स्माल फाईनेंसल बैंक, पिरामिल हाउसिंग कंपनी के पूर्व कर्मचारी अखिलेश गुजराती को भवानी मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार साथ ही प्रकरण की घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी मयंक वशिष्ठ उर्फ राहुल शर्मा की तलाश जारी है पुलिस थाना भवानी मंडी।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में बढते हुए साइबर एवं अन्य धोखाधडी के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियो के विरूद्व प्रभावी कानुनी कार्यवाही को लेकर जिले के सभी थानाधिकारीयो को थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश के अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा थाना पर विशेष टीम का गठन किया गया था इस गठित टीम द्वारा लाेन फोरक्लॉज करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला आरोपी अखिलेश गुजराती को गिरफ्तार करने में महत्वपुर्ण सफलता मिली।

*घटना विवरणः-* 04 जनवरी को प्रार्थी ओम प्रकाश आत्मज नाथुलाल मेहर निवासी भवानीमण्डी ने थाने पर एक प्रार्थना पत्र पेश कर बताया कि 2 नवंबर 2022 को प्रार्थी लाेन लेने के लिये अखिलेश गुजराती एवं एक अन्य व्यक्ति मयंक वशिष्ठ उर्फ राहुल शर्मा मिला जिन्होने ऑनलाईन एप्लीकेशन मनीव्यु ऐप(को-पार्टनर पिरामल फाईनेस) माध्यम से 4,85,000/- रूपये का लोन दिलवाया था कुछ समय बाद लोन बंद करवाने के नाम पर दोनो ने मिलकर मेरे से धोखाधडी पूर्वक करीबन 7 लाख रूपये ले लिये उसके बाद मेरा लोन बंद का स्टेट्स चेक करने के बहाने से मोबाईल फोन लेकर री-फाईन एप्लीकेशन के माध्यम से 78,112 रूपये एडवांस सेलेरी उठाकर अपने खातो में ट्रांसफर कर ली गई इस घटना पर भवानी मंडी पुलिस के द्वारा अपराध धारा318(4),316(2),61(2) बीएनएस 2023 में प्रकरण दर्ज किया गया था। *कार्यवाही पुलिसः-*

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं प्रेमकुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था इस गठित टीम द्वारा प्राप्तआसुचना व तकनीकी विश्लेषण द्वारा फरियादी के साथ लोन फोरक्लॉज करवाने के नाम पर लाखाे रूपये की धाेखाधडी करने वाला शातिर आरोपी अखिलेश गुजराती आत्मज राधेश्याम गुजराती निवासी बागरी मोहल्ला,भवानीमंडी (राज.) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

प्रकरण की घटना में संलिप्त अन्यआरोपी वशिष्ठ उर्फ राहुल शर्मा आत्मज गिरिराज वशिष्ठ निवासी उदयपुर हाल भैसोदामण्डी पुलिस थाना भानपुरा मध्यप्रदेश की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपीः-01. अखिलेश गुजराती आत्मज राधेश्याम गुजराती निवासी भवानीमंडी थाना भवानीमंडी जिला झालावाड।

*गठित टीम में सराहनीय कार्य* प्रमाेद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी आरक्षकगणों तेजेन्द्र सिह, हरिराम सैनी, विकास, चुरामन, महेश कुमार, दिनेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

*फोटो :~ पुलिस दल की गिरफ्त में आरोपी*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!