Breaking News in Primes

मारुगढ़ आश्रम में ब्रह्मलीन संत झबरसिंह जी महाराज की पुण्य स्मृति में हुवा भव्य भजन संध्या

0 169

झिरन्या। खरगोन

संवाददाता दिलीप बामनिया

मारुगढ़ आश्रम में ब्रह्मलीन संत झबरसिंह जी महाराज की पुण्य स्मृति में हुवा भव्य भजन संध्या

झिरन्या/मारुगढ़

ब्रह्मलीन संत श्री झबरसिंह जी महाराज की पुण्य स्मृति के अवसर पर मारुगढ़ आश्रम में 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विष्णुगिरी बापू

(पंच दश नाम जूना अखाड़ा ) के परम सानिध्य मे दिव्य सत्संग और भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा,भक्ति,भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्रम्हलीन संत झबरसिंह महाराज दादा गुरूजी के छाया चित्र पर आरती पूजन,क़र कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया!इस अवसर पर संत श्री सत्यानंदगिरी महाराज, उपासक मंशा जी महाराज सरकार धाम आभापुरी, संत हरनामदास जी महाराज, संत तिलकदास महाराज, साध्वी आरतीगिरि जी,महंत धनराज गिरी जी महाराज पंच दसनाम जूना अखाड़ा भवानी आश्रम ग्राम खारी प्रकाश जी महाराज भट्ठीयांण,स्वरूप गिरी जी महाराज,

जमनिया बैतूल एवं अन्य संतो महंतो द्वारा ब्रह्मलीन संत झाबरसिंह जी महाराज दादा गुरु को शब्दों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सनातन धर्म के लिए सदैव अग्रणी रहने का संदेश प्रदान किया। राजस्थान के सु प्रशिद्ध भजन गायक मशरूम मंचला एवं सोनू सिसोदिया द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गयी! पंधाना विधायक मती छाया मोरे ने भी ब्रम्हलीन संत झबरसिंह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला!

दूर-दराज से आए संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने भाग लेकर संत के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भजन संध्या के दौरान राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सिसोदिया एवं मशरूम मंचला द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया

“राम नाम की महिमा”, “गुरु महिमा” और “संत वाणी” पर आधारित भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। देर रात तक चले इस आयोजन में भक्तों ने ध्यान,भजन और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
इस अवसर पर संतों एवं वक्ताओं ने ब्रह्मलीन संत झबरसिंह महाराज के जीवन, उनके त्याग, तपस्या और समाज के प्रति किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत का संपूर्ण जीवन मानव सेवा, प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को समर्पित रहा। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आश्रम समिति, सेवादारों एवं श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।

भजन संध्या के माध्यम से संत श्री झबरसिंह जी महाराज की पुण्य स्मृति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आश्रम परिवार के सुभाष जी नायक, ममराज पंवार, सुनील नायक, रोहित नायक, माधव नायक, वाशु नायक ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी भक्तो का आभार मना

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!